कुशीनगर, अक्टूबर 7 -- कुशीनगर। डीएम के निर्देश पर सोमवार को नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के सिरसिया कला गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के लिए कोटेदार का चयन करने को मतदान कराया गया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुए इस चुनाव में हृदेश कुशवाहा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनैना गुप्ता को 23 मतों से पराजित कर पुनः कोटेदार के रूप में चयनित हुए। गांव की पुरानी दुकान में अनियमितता और गबन की शिकायतों के चलते करीब पांच माह पूर्व दुकान निलंबित कर दी गई थी। इसके बाद ग्रामीणों की मांग पर अगस्त माह में चुनाव हुआ था, लेकिन आरोप-प्रत्यारोप और गड़बड़ी के चलते परिणाम स्थगित कर दिया गया था। नाराज ग्रामीणों और प्रत्याशियों ने ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर डीएम से पुनः मतदान कराने की मांग की थी। डीएम के निर्देश पर सोमवार को बीडीओ आरके सेठ व सप्लाई इंस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.