नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- बिहार विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने जिस तरह आगे बढ़कर मतदान किया है, वह हमारे लोकतंत्र के स्वर्णिम इतिहास में दर्ज हो गया है। पुरुष मतदाताओं में से 62.8 ने मतदान किया, जबकि महिलाओं में 71.6 प्रतिशत ने मतदान से सबको चकित कर दिया। महिलाओं की बढ़ी भागीदारी की बदौलत ही बिहार में इस बार कुल 66.91 प्रतिशत मतदान हुआ है। बिहार में इतना मतदान कभी नहीं हुआ था। एक समय था, जब आधी महिलाएं भी मतदान के लिए आगे नहीं आती थीं। साल 1962 की बात करें, तो 32.47 प्रतिशत महिलाओं ने ही मतदान किया था, इसका परिणाम यह था कि तब बिहार में कुल मतदान 45 प्रतिशत भी नहीं होता था। पहले दस में से तीन महिलाएं ही मतदान करती थीं, जबकि अब सात से ज्यादा महिलाएं मतदान करने लगी हैं। यह अध्ययन का विषय है कि बिहार राज्य में यह सकारात्मक परिवर्तन कैसे हुआ? वैस...