लोहरदगा, फरवरी 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। नगर निकाय चुनाव के दौरान कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मतदान करने पहुंचे लोगों को तीन से चार घंटे तक लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ा, जिसके बाद उनका नंबर आया। देरी की वजह से मतदाता खीझते नजर आए और कई जगहों पर व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी जताई। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। हालांकि मतदान शुरू होने के कुछ समय बाद ही प्रक्रिया धीमी पड़ गई। धीमी गति, कहीं पहचान सत्यापन में अधिक समय लगने के कारण कतारें लंबी होती चली गईं। इसका सबसे अधिक असर बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग मतदाताओं पर पड़ा। कतार में खड़े कई मतदाताओं ने बताया कि वे सुबह से ही केंद्र पर पहुंचे थे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी अब तक उनका नंबर नही आया है।कुछ मतदाताओं ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.