बोकारो, फरवरी 19 -- बोकारो, प्रतिनिधि। एमसीएमसी कोषांग द्वारा समस्त नगर निगम व नगर परिषद प्रत्याशियों और उनके अधिकृत प्रतिनिधियों को अवगत कराया जाता है कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान दिवस व उसके एक दिन पूर्व जारी किए जाने वाले सभी प्रकार के राजनीतिक विज्ञापनों के लिए मीडिया सर्टिफिकेशन व मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) से पूर्व प्रमाणन प्राप्त करना अनिवार्य है। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने तथा आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के प्रभावी अनुपालन के उद्देश्य से यह निर्देश जारी किया गया है। बिना एमसीएमसी प्रमाणन के कोई भी राजनीतिक विज्ञापन प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया या अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित अथवा प्रसारित नहीं किया जा सकेगा। इसकी जानकारी गुरुवार को एमसीएमसी कमेटी के सदस्य सचिव सह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.