लोहरदगा, फरवरी 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा उपायुक्त डॉ ताराचंद ने शनिवार को नगरपालिका आम निर्वाचन, 2026 में मतदान की रिपोर्टिंग के लिए बनाये गए जिला निर्वाचन नियंत्रण कक्ष के प्रतिनियुक्त कर्मियों को झारनेट सभाकक्ष में संबोधित किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त कर्मी लगातार अपने दिए गए मतदान दल के संपर्क में रहेंगे। मतदान प्रतिशत रिपोर्टिंग निर्धारित समय पर की जाएगी। डिस्पैच सेंटर पर अपने मतदान दल से संपर्क अवश्य कर लें, ताकि किसी तरह की समस्या नहीं हो। इस अवसर पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, डीआईओ सुशील कुमार व जिला निर्वाचन नियंत्रण कक्ष के प्रतिनियुक्त कर्मीगण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...