आगरा, जनवरी 24 -- शेख जमीअतुल अब्बास कमेटी के तत्वाधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर सदस्यों ने शपथ ली। आयोजित गोष्ठी में कहा गया कि मतदाता को हमेशा जागरूक रहना चाहिए और सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी यूनिस अब्बासी ने की और संचालन सदीक अब्बास ने किया। 26 जनवरी को कार्यालय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर मुनब्बर हुसैन अब्बासी, नजीर अब्बास, सरताज अब्बास, फखरुददीन और समीम अब्बासी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.