रुद्रपुर, नवम्बर 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। रुद्रपुर ब्लॉक से मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। रुद्रपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के 14 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर चुनाव होना है। 14 पदों के लिए 30 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव के लिए 12 मतदान स्थल बनाये गए हैं। बुधवार को ब्लॉक कार्यालय से 12 पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। इसकी जानकारी बीडीओ असित आनंद ने दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को होने वाले मतदान के लिए 12 मतदान स्थल बनाये गए हैं। बुधवार को पोलिंग पार्टियों मतदान स्थल रवाना हो गई है। तीन पोलिंग पार्टियां रिजर्व में हैं। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। 22 नवंबर को मतगणना होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान...