रांची, फरवरी 22 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम चुनाव के तहत सोमवार को होने वाले मतदान को लेकर रविवार को मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। सुबह छह बजे से ही मतदान कर्मियों का पहुंचना शुरू हो गया था। डिस्पैच सेंटर पर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई थी। सभी जगह बैनर के माध्यम से सूचनाएं लिखी थीं। रांची नगर निगम के 53 वार्ड तथा बुंडू नगर पंचायत के 13 वार्डों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। मतदान कर्मियों को आवंटित बूथों के अनुसार, सामग्री वितरण किया गया। पारिश्रमिक का भुगतान भी किया गया। सभी पोलिंग पार्टियों को बैलट बॉक्स, सील, प्रपत्र, निर्वाचन रजिस्टर एवं पहचान पत्र सूची सहित सभी आवश्यक सामग्री सुव्यवस्थित ढंग से उपलब्ध कराई गई थी। साथ ही स...