गढ़वा, फरवरी 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत तीनों शहरी निकाय गढ़वा नगर परिषद, श्रीबंशीधर नगर और मझिआंव नगर पंचायत का मतपेटी जिला मुख्यालय स्थित बाजार समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा कराया गया। मतपेटी जमा करने का काम देर रात तक चला। उस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। चुनाव संपन्न होने के बाद डीसी दिनेश यादव सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी बाजार समिति में बनाए गए रिसिविंग सेंटर पर पहुंचकर जायजा लिया। उधर चुनाव संपन्न होने के बाद सुरक्षित वाहन से संबंधित मतदानकर्मियों को मतपेटी के साथ बाजार समिति तक लाया गया। वहां पहुंचे मतदानकर्मियों ने मतपेटी जमा कराया। मतपेटी जमा करने के बाद उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ रखा गया है। 27 फरवरी को मतों की गिनती होगी। तबतक स्ट्रांग रूम के आसपास सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। क्षेत्...