चक्रधरपुर, फरवरी 25 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर नगर पर्षद का चुनाव 23 फरवरी को संपन्न हुआ और वोट की गिनती 27 फरवरी को होगी। मतदान खत्म होने के बाद अब नगर पर्षद के अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी और उनके समर्थक जीत-हार की गणना में उलझे नजर आये। मंगलवार को सुबह से ही चक्रधरपुर के चौक-चौराहों पर चुनाव में बूथों पर पड़े मदतान को लेकर गुणा गणित करते नजर आये, किस बूथ पर कितना वोट पड़े। बूथ पर पड़े वोट में किस प्रत्याशी को कितना वोट मिला होगा, उसमें प्रत्याशी को कितना वोट मिला है, वहीं उक्त वोट में कितना वोट अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को मिला होगा, उसमें कितना वोट रिजेक्ट होने की संभावना है। वहीं कितना वोट में जीत-हार तय होगी। इसी प्रकार वार्ड पार्षद में कितने वोट मिले, उतने वोट में कितने वोट लाने पर जीत-हार तय होगी। वहीं बूथ पर किस परि...