चतरा, फरवरी 20 -- चतरा, संवाददाता। चतरा नगरपरिषद चुनाव का अब महज दो दिन शेष रह गये हैं। चतरा से अध्यक्ष पद के लिये 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। ऐसा देखा जा रहा है कि यह चुनाव अब पूरी तरह से जातीय समीकरण पर है। नगरपालिका में सुविधा को लेकर कोई बात नहीं कर रहे हैं। चतरा शहर में समस्याओं का वैसे भी अंबार है। लेकिन चुनाव में शहर के विकास के मुद्दे गौन होते नजर आ रहे हैं। यहां का चुनाव पूरी तरह से जातीय गोलबंदी पर केंद्रित होता दिखाई पड़ रहा है। प्रत्याशी अपने जातीय समीकरण को साधकर चुनावी नैया पार करने की जुगाड़ में लगे हैं। प्रत्याशी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोक दिये हैं। हर प्रत्याशी जीत का दावा कर रहे हैं। प्रत्याशियों के प्रचार वाहनों से निकलने वाले तेज आवाज से अब शहरवासी भी परेशान होने लगे हैं। सभी मोहल्ले में प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.