धनबाद, फरवरी 21 -- 23 फरवरी को धनबाद नगर निगम व चिरकुंडा नगर परिषद का चुनाव है। चुनाव के दिन शहर के कई परीक्षा केंद्रों में आईसीएसई 10वीं-12वीं व सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा है। परीक्षा के दिन बच्चों को सेंटर तक पहुंचाने में कोई परेशानी नहीं हो, इसको लेकर अभिभावक चिंतित हैं। अभिभावकों का कहना है कि जिला प्रशासन को इससे संबंधित निर्देश जारी किया जाना चाहिए ताकि सड़क पर अभिभावकों व परीक्षार्थियों को रोका नहीं जाए। वहीं जिले के कई पब्लिक स्कूलों में भी 23 फरवरी को परीक्षाएं निर्धारित हैं। डीएवी कोयला नगर में आठवीं-11वीं कक्षा के छात्रों की भी परीक्षा ली जाएगी। बताते चलें कि 23 को जैक की ओर से परीक्षा तिथि आगे बढ़ाई गई है। जैक ने अन्य परीक्षाओं को भी संशोधित किया है। - 23 को बोर्ड की ये परीक्षाएं आईसीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षार्थियों की रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.