कोडरमा, फरवरी 17 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मतदान के दिन कोडरमा जिला अंतर्गत झुमरी तिलैया नगर परिषद, कोडरमा नगर पंचायत एवं डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित सभी दुकानें एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रहेंगे। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति नगर निकाय क्षेत्र का मतदाता है, लेकिन नगर निकाय क्षेत्र से बाहर स्थित किसी औद्योगिक इकाई, प्रतिष्ठान या दुकान में कार्यरत है, तो उसके नियोक्ता द्वारा उसे मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश प्रदान करना अनिवार्य होगा, ताकि वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.