औरंगाबाद, नवम्बर 8 -- अनुग्रह नारायण नगर भवन, औरंगाबाद में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के द्वारा सभी जोनल, सुपर जोनल, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। डीएम ने निर्वाचन कार्यों की तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्वाचन कार्य प्रशासन की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं अनुशासन की कसौटी पर पूर्णतः खरा उतरना चाहिए। कहा कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है। सभी जोनल एवं सुपर जोनल दंडाधिकारियों को यह निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर लें। बिजली, पेयजल, रैम्प, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था की जांच कर आवश्यकतानुसार तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें। मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण, सामग्री वितरण, ईवीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.