पलामू, जनवरी 3 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज शहरी क्षेत्र के बालिका उच्च विद्यालय, सीता प्लस टू उच्च विद्यालय, खाप कटैया मिडिल स्कूल, डेमा मिडिल स्कूल मतदान केंद्र आदि में बनाए गए कई मतदान केंद्रों का शनिवार को पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने बताया कि हरिहरगंज शहरी क्षेत्र में 23 मतदान केंद्र है, मतदान केंद्रों पर शौचालय, पेयजल, बिजली एवं आने जाने के लिए रोड की स्थिति, सुरक्षा पहलु, पेयजल, बिजली आदि की स्थिति आदि की जांच की गई। सीओ मनीष सिन्हा ने बताया कि हरिहरगंज नगर पंचायत के चुनाव के निमित बनाए गए सभी 23 मतदान केंद्र संवेदनशील है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...