लोहरदगा, फरवरी 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में नगर निकाय चुनाव के दौरान कई मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव देखने को मिला। शेड की व्यवस्था नहीं होने के कारण मतदाताओं को घंटों तक धूप में खड़ा हो अपनी बारी की प्रतीक्षा करनी पड़ी। इस बार बैलेट पेपर के माध्यम से हो रहे मतदान और मतदान प्रक्रिया की सुस्त गति के कारण अधिकांश मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देंखने को मिली।लेकिन मतदाताओं को धूप से राहत देने को ले कहीं-कहीं हल्का कपड़े का शेड तो लगाया गया था परंतु वह भीड़ के हिसाब से नाकाफी था। धूप की वजह से बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग मतदाताओं को अधिक परेशानी उठानी पड़ी। कई केंद्रों पर पेयजल की व्यवस्था तो थी पर लाइन छोड़ कर जाने के कारण मतदाता प्यासे से कतार में खड़े रहे। उन्हें भय था कि वे पानी पीने जाएंगे तो लौटने पर उन्हें उस स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.