गढ़वा, फरवरी 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नगरपालिका आम निर्वाचन के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने तीनों नगर निकायों में निर्वाचन संबंधी तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने मतदान केंद्रों की भौतिक स्थिति, आधारभूत सुविधाओं (पेयजल, शौचालय, बिजली), मतदान कर्मियों के आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था, निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता, पोस्टल बैलेट, वाहन प्रबंधन तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतदान के दिन कोई भी मतदाता मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, कैमरा या किसी भी ...