आदित्यपुर, फरवरी 23 -- ग़म्हरिया।नगर निकाय चुनाव में ग़म्हरिया क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों पर अफरातफरी का माहौल है। मतदाताओं का नाम नहीं मिलने से वे इधर उधर के बूथों पर भागादौड़ी कर रहे है। इसके साथ ही काफी संख्या में वैसे मतदाता भी वोट देने आ हुए है, जिनका लिस्ट में नाम ही नहीं है। वे सभी मतदाता नए लिस्ट के मतदाता है। उनके घरों में भी मतदाता पर्ची पहुंचा दी गई थी, लिहाजा वे दिग्भ्रमित होकर इधर उधर भटक रहे है। मतदाताओं को ही रही इस परेशानी के कारण 1 बजे तक वोट का प्रतिशत भी काफी कम देखने को मिल रही है। बताया गया कि प्रखंड मुख्यालय एवं प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने बूथों में यह परेशानी देखने को मिली है। जबकि प्रोजेक्ट्स गर्ल्स स्कूल स्थित बूथ संख्या 81, 82 एवं 88 में भी मतदाताओं को अपने नाम के लिए भड़कना पड़ रहा है। इ...