लोहरदगा, फरवरी 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में नगर निकाय चुनाव के दौरान सोमवार को शहर के सभी मतदान केंद्रों के बाहर समर्थकों का जमावड़ा देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न वार्डों के प्रत्याशियों के समर्थक बूथों के आसपास डेरा जमाए रहे। हर कोई अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं को साधने की कोशिश में जुटा दिखा। बूथों के बाहर समर्थकों द्वारा मतदाताओं को ढो-ढो कर लाया जा रहा था। कहीं पर्ची वितरण का कार्य चल रहा था तो कहीं अंतिम समय तक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए समझाने का दौर।हालांकि प्रशासन द्वारा निश्चित दूरी पर ही सार्थकों को बैठने की इज्जाजत दी गई थी, फिर भी कई जगहों पर भीड़ अधिक देखी गई। महिला, युवा और बुजुर्ग मतदाता भी सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचते रहे। प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार बूथों का निरीक्षण करते नजर आए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.