जहानाबाद, फरवरी 5 -- करपी, निज संवाददाता। करपी प्रखंड के मुरारी पैक्स में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। गुरुवार को ही पोलिंग पार्टियों को संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि उत्क्रमित उच्च विद्यालय मुरारी परिसर में कुल तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 1789 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। पैक्स अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष राजेश रंजन एवं बालेश्वर यादव के बीच सीधा मुकाबला है। मतदाताओं में भी चुनाव को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.