संभल, जनवरी 26 -- एमजीएम कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मतदान करने की शपथ एसडीएम रामानुज सिंह ने दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। हमें अपने मताधिकार का प्रयोग सोच समझ कर करना चाहिए। स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में मतदान की अहम भूमिका होती है। नायब तहसीलदार दीपक चौधरी ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवा नागरिकों को अपना मतदाता पहचान पत्र अवश्य बनवाना चाहिए। एसआईआर की प्रक्रिया के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि बीएलओ के माध्यम से अपना फॉर्म 06 भरकर अवश्य जमा कर दें। महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को स्क्रीन के माध्यम से भी फॉर्म- 6 भरने की प्रक्रिया बताई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ....
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.