आदित्यपुर, जनवरी 29 -- गम्हरिया। नगर निकाय चुनाव की घोषणा होते ही आदित्यपुर नगर निगम में चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर प्रशासन की ओर से लगभग सभी तैयारियां कर ली गई है। आदित्यपुर नगर निगम में 35 वार्ड है। इसमें वार्ड 10 से 18 तक का नामांकन गुरुवार, 28 जनवरी से गम्हरिया अंचल कार्यालय में प्रारंभ किए जाने को लेकर सारी तैयारी कर ली गई है। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि तैयारियां पूर्ण कर मतदान कार्य से जुड़े सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश व जानकारी दे दी गई है। बताया कि आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर प्रखंड सह अंचल कार्यालय की बांस से बैरिकेटिंग किया गया है। उन्होंने लोगों से अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने की अपील की। बताया गया कि आदित्यपुर नगर निगम में महापौर का चुनाव लड...