चम्पावत, जुलाई 19 -- चम्पावत। मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। सीडीओ डॉ.जीएस खाती ने सभी मतदान अधिकारियों, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को निष्पक्ष मतदान करने के निर्देश दिए। चम्पावत ऑडिटोरियम में प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स मास्टर ट्रेनर डॉ. एमपी जोशी, जीवन कॉलोनी, प्रकाश उपाध्याय ने कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया के पूर्व और बाद की समस्त आवश्यक गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षण में मतदान सामग्री की सूची का सत्यापन, पीठासीन अधिकारी की डायरी संधारण, प्रपत्रों की पूर्ति, मतपत्र लेखा, पेपर सील लेखा और सुभिन्नक मुहर के प्रयोग जैसी बारीकियों को प्रमुखता से समझाया गया। प्रशिक्षण में सभी सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट और मतदान अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...