दुमका, फरवरी 15 -- मतदान कर्मियों को द्वितीय चरण का दिया गया प्रशिक्षण दुमका, प्रतिनिधि। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर मतदान कर्मियों का द्वितीय चरण प्रशिक्षण शनिवार से प्रारंभ हो गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचायती राज कार्यालय दुमका के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कर्मियों को मतदान की चरणबद्ध प्रक्रिया, मॉक पोल, मतदाता पहचान, मतदान अभिलेखों का संधारण, सीलिंग प्रक्रिया तथा मतदान उपरांत की जाने वाली आवश्यक कार्रवाई के संबंध में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण सत्र में कर्मियों को य...