धनबाद, फरवरी 23 -- वार्ड नंबर 30 दुहाटांड़ पार्क स्थित बूथ संख्या 329 में मतदान कर्मी आठ बजे पहुंच गए हैं, लेकिन बूथ पर कोई सुविधा नहीं है। पीने योग्य पानी तक की व्यवस्था नहीं है। यह बूथ एक सरकारी स्कूल है। यहां शौचालय तो है, लेकिन दोपहर तीन बजे तक शौचालय का ताला नहीं खुला था। दरी, चादर मिली लेकिन वह फटी हुई थी। इससे मतदान कर्मी परेशान दिखे। इसी तरह झारखंड मैदान स्थित वार्ड 26 के बूथ संख्या 8 पर मतदान कर्मियों को कोई सुविधा नहीं है। कर्मियों का कहना है कि पानी खरीद कर लाए हैं। शौचालय नहीं है। इससे परेशानी हो रही है। किसी तरह से रात बितानी है। इसी तरह से अन्य बूथों पर पानी की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे मतदान कर्मियों को अधिक परेशानी हो रही है। शहर के कई बूथों पर कोई सुविधा नहीं है जबकि मतदान कर्मियों के लिए पानी, बिजली और शौचालय की व्यवस...