रांची, फरवरी 12 -- रांची, संवाददाता। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर पीठासीन और प्रथम मतदान पदाधिकारियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण गुरुवार से रांची विश्वविद्यालय के पीजी ब्लॉक-डी में शुरू हुआ। पहले दिन कुल 1702 कर्मियों में से 1617 उपस्थित रहे, जबकि 85 कर्मी अनुपस्थित पाए गए। प्रशिक्षण तीन शिफ्टों में आयोजित किया गया, जिसमें औसत उपस्थिति 95% दर्ज की गई। प्रशासन की ओर से अनुपस्थित कर्मियों की सूची तैयार की जा रही है और उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 फरवरी तक जारी रहेगा ताकि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.