जमशेदपुर, फरवरी 21 -- 1405 मतदानकर्मियों का बूथ तय कर दिया गया है। कंप्यूटरराइज रेंडमाइजेशन के माध्यम से सामान्य प्रेक्षक के समक्ष सभी कर्मचारियों का रेंडमाइजेशन आज दोपहर को किया गया। इसके माध्यम से यह तय कर दिया गया कि अब किस बूथ पर उन्हें जाना है। उनका क्षेत्र पहले से तय है। रविवार को सभी मतदान कर्मी अपने-अपने बूथों के लिए रवाना किये जाएंगे। रवानगी के लिए जमशेदपुर प्रखंड प्रखंड कार्यालय के पीछे स्थित राज्य खाद्य निगम का गोदाम तय किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...