हजारीबाग, फरवरी 7 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। नगर निगम आम निर्वाचन 2026 को लेकर शनिवार को एनआईसी में डीसी शशि प्रकाश सिंह की उपस्थिति में मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया संपन्न हुई।डीसी ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देव प्रिया, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनूप कच्छप, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी संदीप कुमार तथा निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...