लातेहार, फरवरी 5 -- लातेहार,संवाददाता। डीसी के आदेश के आलोक में लातेहार नगर पंचायत अंतर्गत निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों के लिए प्रथम चक्र का पदवार प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण स्थानीय बनवारी साहू महाविद्यालय, लातेहार में 05 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की जाएगी, जिससे निर्वाचन कार्य का सफल एवं निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...