भागलपुर, नवम्बर 17 -- सुल्तानगंज नप क्षेत्र के वार्ड 21 स्थित बैकुंठपुर काली स्थान के समीप के रहने वाले युवक की सड़क दुर्घटना में बाईपास थाना क्षेत्र में मौत हो गई। मृतक का नाम संजय रजक है। घर में ताला लटका हुआ है। बगल में रहने वाले मामा चानो रजक की पत्नी इना देवी ने बताया कि मृतक के पिता स्वर्गीय रामस्वरूप रजक मूलतः लगार, परबत्ता, खगड़िया के रहने वाले थे, लेकिन यहां घर बनाकर सभी रहते थे। माता-पिता के निधन के बाद घर में ताला लगा रहता है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़ा भाई डॉक्टर एवं छोटा इंजीनियर है, जो बाहर रहते हैं। मृतक एनटीपीसी कहलगांव में काम करता था। पत्नी सरकारी शिक्षिका हैं। पति-पत्नी और एक पुत्र भागलपुर में रहते हैं, जहां से काम पर आते-जाते थे। 11 नवंबर को मतदान के लिए पति-पत्नी घर आए थे, मतदान कर एक घंटे रुके, साफ-सफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.