मऊ, जनवरी 25 -- मऊ, संवाददाता। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को नगर पालिका परिषद के कम्युनिटी हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित समस्त लोगों को मतदाता शपथ दिलाई। साथ ही नए मतदाताओं को एपिक कार्ड भी प्रदान किया गया। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले एईआरओ, सुपरवाइजर, बीएलओ को भी सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने नए मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि आपके अधिकार से ज्यादा महत्वपूर्ण आपकी यह जिम्मेदारी भी है कि सोच समझकर वोट डालें। अपने जनपद में चुनाव के दौरान लगभग 35 प्रतिशत लोग वोट नहीं डालते। सभी मतदाता अवश्य वोट डालें। उन्होंने मत का महत्व समझाते हुए कहा कि आपके मत से ही सरकारों का निर्माण होता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.