अयोध्या, जनवरी 3 -- अयोध्या संवाददाता। अधिवक्ता संघ चुनाव 2026 की सरगर्मी तेज हो गई है। विभिन्न पदों के दावेदार मतदाताओं को अपने पाले में करने की कवायद में जुटे हैं। वहीं एल्डर्स कमेटी और चुनाव टीम अपनी तैयारियों में जुटी है। शनिवार को आयोजित बैठक में मतदान के लिए अधिवक्ता संघ का परिचय पत्र और ड्रेस को अनिवार्य किया गया है। यह व्यवस्था मतदान और मतगणना में लगे अधिवक्ताओं के लिए भी प्रभावी होगी। आगामी छह जनवरी को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष-मंत्री समेत विभिन्न 12 पदों के लिए मतदान होना है। वहीं सात जनवरी को मतगणना प्रस्तावित है। चुनाव कार्यक्रम को लेकर शनिवार को एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन घनश्याम उपाध्याय व चुनाव अधिकारी सूर्यनारायण सिंह के नेतृत्व में आचार्य नरेंद्र देव सभागार में बैठक हुई। बैठक में चुनाव को सकुशल और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने...