अलीगढ़, फरवरी 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए बुधवार सुबह आठ बजे से कलेक्ट्रेट स्थित बार कार्यालाय में मतदान होगा। इस बार अध्यक्ष, महासचिव समेत आठ पदों पर कुल 29 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसे लेकर मंगलवार को दिनभर प्रत्याशियों ने संपर्क अभियान चलाया। वहीं, पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रात में बैरिकेडिंग लगा दी गईं। निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र सिंह, उप निर्वाचन अधिकारी हरेंद्र सिंह होल्कर व नवरत्न गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कैलाश बाबू गुप्ता, सत्येंद्र सिंह चौहान, उमेश कुमार पाठक, मनोज कुमार शर्मा व रनवीर सिंह जादौन मैदान में हैं। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कुंवर आमिर, ठा. नरेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, रामकुमार गुप्ता, शिवकुमार भारद्वाज चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, महासचि...