रामपुर, जनवरी 29 -- शाहबाद। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता जागरूकता अभियान को तेज करने का आह्वान करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता कम से कम दस नए मतदाताओं का पंजीकरण कराए। नगर में आयोजित भाजपा की बैठक में उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को प्राथमिकता से मतदाता सूची में जोड़ने पर जोर दिया। कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है। जागरूक और शिक्षित मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की नींव रखते हैं। जिलाध्यक्ष ने मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेजों और समय-सीमा की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। बैठक में पूर्व विधायक काशीर...