मेरठ, जनवरी 8 -- मवाना। हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर के दौरान 25,274 मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं। इन सभी मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे। नोटिस जारी होने के बाद मतदाता छह फरवरी तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। मवाना तहसील के चुनाव कार्यालय से नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। आपत्ति दर्ज कराने के लिए हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में चार केंद्र बनाए गए हैं। मवाना तहसील अंतर्गत हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में चल रही सघन पुनरीक्षण प्रक्रिया (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है। प्रशासन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान कुल 25,274 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। ऐसे मतदाता चार केन्द्रों पर मवाना तहसील में, मवाना ब्लॉक कार्यालय पर, हस्तिनापुर ब्लॉक कार्यालय और परीक्षितगढ़ ब्लॉक क...