सिद्धार्थ, फरवरी 5 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कमाल अहमद और इटवा विधानसभा अध्यक्ष बबलू खान के नेतृत्व में बुधवार को सपाई इटवा तहसील पहुंचे। एसडीएम को एक शिकायती पत्र सौंपते हुए इटवा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से नाम काटने की कथित साजिश का आरोप लगाया। शिकायती पत्र में सपाइयों ने दावा किया कि इटवा विधानसभा क्षेत्र के गंगवल गांव स्थित बूथ संख्या 311 और 312 से 163 मतदाताओं के नाम हटाने का प्रयास किया गया है। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पहले से कंप्यूटराइज्ड तरीके से भरे गए फॉर्म-7 पर एक व्यक्ति के नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर बीएलओ को भेजा गया और उनसे इन फॉर्मों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया जा रहा था। सपाइयों का कहना है कि इन फॉर्मों में जिन मतदाताओं के नाम शामिल थे उनमें अधिकांश मुस्लिम समुदाय...