कौशाम्बी, फरवरी 21 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद विशेष प्रगाण पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का मामला सामने आया है। तहसील क्षेत्र के जलालपुर जवाहरगंज गांव की एक विधवा महिला ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए अपना नाम दोबारा दर्ज कराने और संबंधित बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। गांव निवासी पार्वती ने बताया कि उसके पति रामकिशुन की मौत हो चुकी है। उसने बताया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची में उसका नाम क्रमांक 329 पर दर्ज था और वह लगातार मतदान करती आ रही हैं। इसके बावजूद मौजूदा पुनरीक्षण सूची में बिना किसी सूचना के उनका नाम सूची से हटा दिया गया। जानकारी होने के बाद जब उन्होंने संबंधित बीएलओ से संपर्क किया तो कथित रूप से उन्हें फटकार लगाकर भगा दिया गया। पार्वती का आरोप है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.