बलरामपुर, फरवरी 13 -- उतरौला, संवाददाता। मतदाता सूची में कथित रूप से नाम काटे जाने के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल एसआईआर जिला प्रभारी मसूद आलम के नेतृत्व में तहसील परिसर पहुंचा। जहां पर उन्होंने उपजिलाधिकारी अभय सिंह को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की। राष्ट्रीय सचिव एवं जिला एसआईआर प्रभारी मसूद आलम ने बताया कि 293 विधानसभा उतरौला क्षेत्र के कई बूथों से शिकायतें मिल रही हैं कि एक-एक बूथ पर तमाम फॉर्म-7 भरे गए हैं। कई स्थानों पर सैकड़ों मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए, जबकि संबंधित नाम मैपिंग और ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में पूर्व से दर्ज हैं तथा उनमें कोई त्रुटि नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि फॉर्म-7 और नोटिस प्रक्रिया का दुरुपयोग कर पीडीए मतदाताओं, विशेषकर मुस्लिम समाज के लोगों के नाम काटने का प्रयास किया जा रहा है। कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.