मऊ, फरवरी 24 -- चिरैयाकोट,हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत क्षेत्र में मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म जमा करने की सूचना पर सोमवार को मुहम्मदाबाद गोहना से सपा विधायक राजेंद्र कुमार पहुंचे। उन्होंने लोगों से जानकारी ली और एसडीएम को दूरभाष पर बात कर वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। जिसपर एसडीएम ने आश्वासन दिया कि पात्र किसी भी व्यक्ति का नाम नही काटा जाएगा। चिरैयाकोट नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच औसतपुर के बूथ संख्या 356 बीएलओ बलवंत कुमार को भाजपा नेता द्वारा 75 फॉर्म नाम काटने के लिए दिए गए थे। ग्रामीणों को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने विधायक राजेंद्र कुमार को सूचित किया। इन फॉर्मों में एक स्थानीय व्यक्ति को आपत्ति कर्ता के रूप में दर्शाया गया था। सोमवार को विधायक राजेंद्र कुमार, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव और अन्य ग्राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.