गाज़ियाबाद, जनवरी 6 -- मतदाता सूची से नाम कटवाने की दी शिकायत तो किया जानलेवा हमला मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव नगला आक्खू से एक युवक ने गांव के कुछ लोगों के नाम मतदाता सूची से कटवाने के लिए तहसील मोदीनगर में शिकायत दी। आरोप लगाया कि ये लोग आठ साल से गांव में नहीं रह रहे हैं। यह सूचना जब उन लोगों को मिली तो उन्होंने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा। पुलिस ने चार आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। नगला आक्खू के विपिन उर्फ पिंटू के मुताबिक, उनके द्वारा पिछले दिनों तहसील में शिकायत दी गई थी, जिसमें आरोप था कि गांव के कुछ लोग पिछले आठ साल से गांव में नहीं है। ऐसे में उनके नाम मतदाता सूची से हटाना चाहिए। इस बारे में कुछ दिन पहले उन लोगों को पता चला। सोमवार को जब विपिन खेत से घर लौट रहे थे तो आरोपियों ने उनपर ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.