प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 6 -- एसआईआर के तहत मंगलवार को सदर तहसील परिसर में मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम हुआ। सदर एसडीएम नैंसी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण कर शुरुआत की। कार्यक्रम में नए मतदाताओं से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन करने की अपील की गई। राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत गाया। एडीएम सदर ने छात्र-छात्राओं व आमजन से अपील करते हुए कहा कि छह जनवरी से छह फरवरी तक मतदाता सूची पर दावे एवं आपत्तियॉ ली जाएंगी। मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म छह भरकर बीएलओ के पास जमा किया जा सकता है। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके मतदाताओं का नाम सूची में शामिल किया जाएगा। एसडीएम न्यायिक/प्रभारी अधिकारी निर्वाचन कार्यालय तनवीर अहमद ने मतदाता सूची के पुनरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.