सुल्तानपुर, फरवरी 5 -- सुलतानपुर। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के नाम पर कथित अनियमितताओं और फर्जीवाड़े को लेकर गुरुवार को कांग्रेसी सड़क पर उतरे। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा और शहर कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला। जूलुस लाल डिग्गी चौराहे, सुपर मार्केट और डाकखाना चौराहे से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा, यहां सड़क पर बैठकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घंटों धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने मतदाता सूची से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए प्रशासन और सत्ताधारी दल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना स्थल पर पहुंचीं सिटी मजिस्ट्रेट को कांग्रेसियों ने ज्ञापन देने से इंकार कर दिया। साथ ही जिलाधिकारी से मुलाकात करने की मांग पर अड़ गए। ...