वाराणसी, जनवरी 7 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में 5.73 लाख लोगों के विधानसभा की मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। इनमें ऐसे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने शहर छोड़ दिया है अथवा दूसरे विस क्षेत्र या बूथ पर शिफ्ट हो गए। अभियान में 76 हजार से अधिक मृत लोगों के नाम भी हटाए गए हैं। इसके अलावा निर्वाचन कार्यालय ने 1.62 लाख लोगों को नोटिस भेजना प्रारम्भ कर दिया। इन्हें अपना पक्ष रखने के लिए 27 फरवरी तक मौका मिलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को एसआईआर होने के बाद विधानसभा चुनाव-2027 के लिए अनंतिम मतदाता सूची जारी की है। डीएम ने गिलट बाजार स्थित नवनिर्मित निर्वाचन कार्यालय में राजनीतिक दलों को मतदाता सूची सौंपकर आयोग की ओर से निर्धारित अवधि के अंदर दावा औऱ आपत्ति जमा करने का सभी से अन...