उरई, दिसम्बर 18 -- कोंच। मतदाता सूची में नाम न जोड़े जाने का एक मामला सामने आया है। मतदाता सूची से नाम कटने से आहत सरकारी कर्मचारी ने अफसरों से गुहार लगाई है कि साहेब मेरा नाम भी मतदाता सूची में शामिल करा दो। नगर के नया पटेल नगर के बुद्धसिंह विश्वकर्मा ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र दिया। बताया कि पहले उसका नाम गांव की मतदाता सूची से बीएलओ द्वारा काट दिया गया था। वर्तमान में वह कोंच के नया पटेल नगर में निवास कर रहा है। उसने नियमानुसार एसआईआर फॉर्म भरकर संबंधित बीएलओ को जमा भी कर दिया था, इसके बावजूद बीएलओ ने यहां की मतदाता सूची से भी उसका नाम काट दिया। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने इस संबंध में बीएलओ से मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो बीएलओ ने साफ शब्दों में कह दिया कि उसका नाम कट चुका है और अब नहीं जोड़ा जाएगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसड...