मथुरा, फरवरी 7 -- समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मथुरा-वृंदावन विधानसभा (84) सहित जनपद की अन्य विधानसभाओं में मतदाता सूची से अवैध रूप से नाम कटवाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सुनियोजित षडयंत्र के तहत फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर विशेष समुदाय और एक निश्चित विचारधारा के समर्थकों के नाम सूची से हटवाने की कोशिश की जा रही है। पार्षद मुन्ना मलिक ने कहा कि नाम कटवाने की आपत्ति दर्ज कराई गई है। यह लोकतंत्र की हत्या का प्रयास है। तनवीर अहमद (पूर्व जिलाध्यक्ष) ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए, लेकिन यहां 'वोट डकैती' की साजिश रची जा रही है। इस मौके पर जागेश्वर यादव (प्रभारी प्रदेश सचिव), राजन रिजवी (पूर्व महानगर अध्यक्ष), विभोर गौतम, राघवेंद्र ठाकुर आदि नेताओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.