आगरा, दिसम्बर 11 -- कासगंज आगरा खंड के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी मानवेंद्र सिंह सोमवार को सोरों पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य कांकोरिया के आवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान बृज क्षेत्र के सह संयोजक प्रदीप चौहान, जिला संयोजक कौशल साहू भी उपस्थित रहे। एमएलसी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि स्नातक मतदाता पुनरीक्षण की प्रथम सूची जारी हो चुकी है। कार्यकर्ता सूची का ध्यानपूर्वक अवलोकन करें और जिन स्नातकों के नाम शामिल नहीं हो पाए हैं, उनके नाम जुड़वाने के लिए निर्वाचन अधिकारी से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि जिन आवेदनों में त्रुटि, संशोधन या अस्पष्टता है, उन्हें 16 दिसंबर से पहले दोबारा जमा कर सुधार अवश्य कराएं। जिससे कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूट न जाए। बैठक में मंडल अध्यक्ष आदित्य कांकोरिया, योगेश चौध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.