मधुबनी, मार्च 13 -- मधुबनी, विधि संवाददाता। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के प्रारंभिक तैयारी के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी डीएम अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। डीएम ने बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि सात जनवरी को हुए अंतिम प्रकाशन की मतदाता सूची जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध है। जिला निर्वाचन कार्यालय से मतदाता सूची प्राप्त कर अपने बूथ लेवल एजेंट के सहयोग से अपेक्षित दावा आपत्ति समय से प्राप्त करने में सहयोग करें। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट को वोटर हेल्पलाइन एप की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो मतदाता अपना नाम नगर निकाय के अंतर्गत पंजीकृत करव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.