बहराइच, जनवरी 8 -- बहराइच, संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत 06 जनवरी, 2026 को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर सर्च कर सकते हैं। इसमें सीईओ उत्तर प्रदेश डाट एनआईसी डाट इन पर पॉप अप विंडों पर प्रदर्शित हो रहे लिंक विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 पर क्लिक करने पर मुख्य पृष्ठ खुलता है। इस विंडो में ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल एसआईआर 2026 में ईपीआईसी नंबर द्वारा अपना नाम खोजें। क्लिक करने पर आगामी स्क्रीन में ईपिक नंबर शीर्षक वाले बॉक्स में अपना ईपिक नंबर टाइप करें। उसके बाद दिया गया कैप्च टाइप करें और खोज नामक टैब पर क्लिक करने से यदि मतदाता सूची में आपका नाम मौजूद है, तो खोज परिणाम मतदाता सूची के उस हिस्से में जिले, विधानसभा क्षेत्र, मतदान केंद...