भदोही, फरवरी 9 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान एसआईआर के तहत मतदाता सूची में पात्र युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना अत्यंत जरूरी है। डीएम शैलेश कुमार ने मतदान के प्रति जन-जन को प्रेरित करते हुए महिलाओं का नाम वोटर लिस्ट में बढ़ाने का निर्देशित संबंधित अधिकारियों को दिया। इस दौरान डीएम बताए कि पात्र मतदाताओं में 18 से 20 आयु वर्ग के युवा तथा महिलाओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाने को विशेष अभियान चलेगा। उप जिलाधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों जैसे विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला कल्याण, माध्यमिक व उच्चशिक्षा विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और नगर विकास विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक ली। अधिकारियों को निर्देशित किए कि पात्र युवा, किशोरियों व नव विवाहिता महिला मतदा...