अलीगढ़, जनवरी 6 -- अलीगढ़। भाकियू सुनील के युवा जिलाध्यक्ष कौशल बघेल ने आरोप लगाया कि गांव चिलकौरा में गलत तरीके से वोट बढ़वाने के विरोध में चिलकौरा के अहिल्याबाई चौक पर धरना जारी रहेगा। जब तक भूमाफियाओं से सरकारी जमीन मुक्त नहीं कराई जाएगी और उनके ग्राम पंचायत मतदाता सूची से नाम नहीं काटे जाएंगे तब तक धरना समाप्त नहीं होगा। धरने में शेषवतार सिंह, अमर सिंह, नाहर सिंह बघेल, रामवीर सिंह, लक्ष्मी देवी, मीना देवी, पूनम देवी, गुड्डी देवी उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...